SSP मंजूनाथ के आदेश के बाद सख्त हुई पुलिस, काली फ़िल्म लगे 20 वाहनों का किया चालान

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ के आदेश के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने काली फ़िल्म लगे करीब 20 वाहनों का चालान किया है। बता दें उधम सिंह नगर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाकर काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके आदेशानुसार रुद्रपुर शहर में यातायात पुलिस एवं सीपीयू द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत लगभग 20 वाहनों का चालान किया गया एवं उनसे काली फिल्म हटाई गई। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement