मां वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी की ज्योत लेने दो बसों को विधायक बेहड़ ने ने सनातनी ध्वज दिखाकर की रवानागी

मां वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी की ज्योत लेने दो बसों को विधायक बेहड़ ने ने सनातनी ध्वज दिखाकर की रवानागी

किच्छा,श्री माता वैष्णो तीर्थ यात्रा समिति के तत्वावधान में नवरात्रों के अवसर पर मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी की पवित्र ज्योत लेने के लिए श्रद्धालुओं की दो बसें लगभग 97 यात्रियों के साथ रवाना हुईं। विधायक तिलक राज बेहड़ ने सनातनी ध्वज दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा प्रभारी मनीष सिडाना ने बताया कि समिति के तत्वावधान में हर वर्ष नवरात्रों के दौरान मां के विभिन्न पवित्र धामों से ज्योत लेने के लिए यह धार्मिक यात्रा आयोजित की जाती है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी से पवित्र ज्योत लेकर नवरात्रों के दौरान किच्छा पहुंचेंगे।

समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र खुराना ने बताया कि इस वर्ष लगभग 97 श्रद्धालु यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद किच्छा से विधायक बेहड़, राजेश प्रताप सिंह व गुलशन सिन्धी ने श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। विधायक तिलक राज बेहड़ ने भी सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सफल होने तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

इस मौके पर पंजाबी सभा अध्यक्ष राजा सुखीजा,सुदेश कक्कड़,विपिन जल्होत्रा,हरीश खनवानी, सुरेंद्र खुराना, मनीष सिडाना, राजकुमार तनेजा,कलावती,गुरप्रीत सिंह, सतीश चड्डा,नितिन बंसल,भजन लाल अरोड़ा,सुभाष तनेजा,देवेन्द्र कुमार सेतिया,वाशु,राजेश अरोड़ा सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement