डीडी चौक, इंद्रा चौक की बदलेगी तस्वीर अब भगवान महादेव के प्रतीक डमरू, त्रिशूल की होंगी दोनों चौक पर स्थापना!

डीडी चौक, इंद्रा चौक की बदलेगी तस्वीर अब भगवान महादेव के प्रतीक डमरू, त्रिशूल की होंगी दोनों चौक पर स्थापना!

विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा मे किया शामिल

रुद्रपुर। रूद्र भगवान के नाम पर जाने जानी वाली उत्तराखण्ड की उद्योगिक राजधानी रुद्रपुर विधानसभा मे भगवान शिवमय नजर आयेगी।
इसकी जानकारी विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर सिटी क्लब मे पत्रकार वार्ता कर दी, उन्होंने बताया उनके द्वारा दिये गये 2023 के प्रस्ताव पर इंद्रा चौक से डीडी चौक का चौडीकरण कार्य जोकि 8 लाइन बनना है उसका टेंडर प्रकिया मे है, तो वही विधायक शिव अरोरा के गत दिवस देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाक़ात कर इंद्रा चौक पर महादेव के त्रिशूल की स्थापना( त्रिशूल चौक ) व डीडी चौक पर भगवान शिव के डमरू (डमरू चौक ) स्थापना हेतु लिखित ज्ञापन दिया, जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल कर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया,
विधायक ने रुद्रपुरवासियो को जानकारी दी भगवान महादेव की गूंज अब रुद्रपुर के दोनों चौराहो पर नजर आयेगी, ओर रुद्रपुर विधानसभा से प्रतिवर्ष हजारों लोग हरिद्वार कावड़ हेतु जाते है ज़ब वह इन डमरू चौक ओर त्रिशूल चौक से होकर गुजरेगे तो उनको भक्तिमय वातावरण देखते ही नजर आएगा।
विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी डमरू ओर त्रिशूल की स्थापना हेतु टेक्निकल टीम द्वारा सर्वें किया जायेगा ओर किस प्रकार दोनों चौक भव्य दिव्य नजर आये इसके लिये समाज के लोगो के सुझाव व सहयोग लेकर डमरू चौक व त्रिशूल चौक को भव्य दिव्य बनाया जायेगा।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा यह रुद्रपुर भगवान महादेव की नगरी है और महादेव के त्रिशूल व डमरू से रुद्रपुर की दिव्यता भव्यता कुमाऊं के प्रवेश द्वार रुद्रपुर में आने वाले लोगों के लिए देखते ही बनेगी। दोनों चौक के विकसित होने के बाद रुद्रपुरवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
विधायक शिवअरोरा ने कहा इससे पहले 2023 में उनके द्वारा इंदिरा चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण में सौंदर्यकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया था इसका शासनादेश होकर पहले चरण में इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण का कार्य जिसका टेंडर लग चुका है और जल्दी उसका कार्य आरंभ हो जाएगा
विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रुद्रपुरवासियो को बहुत बड़ी स्वागत है, जो उन्होंने मेरे निवेदन पर डीडी चौक पर डमरू व इंद्रा चौक पर त्रिशूल स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया। वह समस्त रुद्रपुरवासियो की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने एक के बाद एक रुद्रपुर को बड़ी-बड़ी सौगात देने का कार्य किया है

इस दौरान जिला महामंत्री अमित नारंग, वेद ठुकराल, तरुण दत्ता, राजकुमार साह, मोहन तिवारी, विराट आर्य, राधे, जीतेन्द्र संधू, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement