केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बाबा केदारनाथ धाम के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई 

लालकुआं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया है।

 

श्री भट्ट ने तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड में शुरू हुई चार धाम यात्रा के लिए देश विदेश के धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं को देवभूमि उत्तराखंड के देव स्थलों के दर्शन की अपील की है और बाबा केदार के कपाट खुलने पर देवभूमि वासियों को बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement