पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो किशोरियों को महाराष्ट्र व नई दिल्ली से सकुशल किया बरामद

काशीपुर। पिछले माह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो किशोरियों को पुलिस ने महाराष्ट्र व नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत उनके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। राधेपाल पुत्र बांकेलाल निवासी मौहल्ला कटोराताल व महेश कुमार पुत्र शंकर सिंह निवासी प्रभु विहार कालोनी, मानपुर रोड काशीपुर ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि उनकी नाबालिग पुत्रियां बीती 1 अप्रैल व 20 अप्रैल को घर से बिना बताए अचानक गुम हो गई हंै। दोनों गुमशुदाओ के नाबालिग होंने के कारण उक्त गुमशुदगियों को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा कड़ी मोबाइल की सीडीआर लोकेशन एवम करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर दोनों गुमशुदाओं को नागपुर ;महाराष्ट्रद्ध व नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर न्यायालय में पेश करने के पश्चात उनके परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चों को सकुशल पुनः अपने बीच पाकर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चैकी इंचार्ज नवीन बुधानी, का. मुकेश, महेंद्र डंगवाल, प्रेम कनवाल व का. एसओजी गिरीश कांडपाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement