होली चाइल्ड स्कूल में किंडरगार्टन छात्रों के लिए टॉय ट्रेन का हुआ शुभारंभ

होली चाइल्ड स्कूल में किंडरगार्टन छात्रों के लिए टॉय ट्रेन का हुआ शुभारंभ

होली चाइल्ड स्कूल में आज एक विशेष आयोजन के तहत किंडरगार्टन वर्ग के छात्रों के लिए टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमती पूजा बत्रा एवं प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टॉय ट्रेन को रवाना किया।
विद्यालय प्रांगण में बच्चों के लिए यह टॉय ट्रेन न केवल एक नया आकर्षण बनी, बल्कि छोटे-छोटे छात्रों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह भी लेकर आई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के लिए शिक्षण वातावरण को और अधिक आनंददायक एवं प्रेरणादायक बनाना है। इससे पहले विद्यालय प्रबंधन समिति ने किंडरगार्टन विंग को आधुनिक एवं शिक्षा प्रेरित बनाया, जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो सके। ऐसे ही नयी-नयी पहल से छात्रों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने का सतत् प्रयास किया जाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने बताया कि टॉय ट्रेन जैसी गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाती हैं और उनके लिए स्कूल को एक आनंददायक स्थान बनाती हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement