पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिग लड़की को शकुशल बरामद कर किया खुलासा ,आरोपी युवक ने पूछताछ में खुद कबूला जुर्म की बहलाकर ले जाने के बाद किया था दुष्कर्म,पढ़िए पूरी खबर

14 दिन बाद हुआ मामले का खुलासा

नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोपी को ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीते 27 अप्रैल को थाना ट्रांजिट कैम्प मे आजाद नगर ट्राजिट कैम्प से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची को उसके घर से बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था जिसमे पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई की उस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात में मुकदमा लिख लिया था जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर FIR NO 153/2022 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी । मामले में नाबालिक बच्ची के अपहरण से संबंधित होने के कारण जिले के कप्तान मंजुनाथ टीसी द्वारा नाबालिग बच्ची की बरामदगी के सम्बन्ध मे उचित दिशा निर्देश जारी किए । जिसके बाद 29 अप्रैल को पीड़िता नाबालिग को ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप मे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस दौरान पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और पीडिता के बयानों के आधार पर अज्ञात युवक की खोजबीन एवं जाँच जारी रखी । तदुपरांत 11 मई को जाँच और खोजबीन करने के दौरान पीडिता नाबालिग द्वारा युवक को पहचाने जाने पर जनता के व्यक्तियों की मदद से पुलिस द्वारा आरोपी युवक अर्जुन मिश्रा पुत्र रघुवर दयाल मिश्रा निवासी ग्राम चेतराम मुडिया थाना भोजीपुरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश जिसकी उम्र 30 वर्ष है पुलिस उसे गिरफ्तार किया । आरोपी से पुकथाच में बताया की युवक आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया तय और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था वह आरोपी ने स्वयं इस बात को कबूला है। पुलिस ने आरोपी का चलन कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया है । परिजन और जनता द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement