कांग्रेस प्रत्याशी सुखमन कौर औलख बनी बाजपुर की नई ब्लॉक प्रमुख

कांग्रेस प्रत्याशी सुखमन कौर औलख बनी बाजपुर की नई ब्लॉक प्रमुख

बाजपुर: प्रदेश में हुए आज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बाजपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी सुखमन कौर औलख ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराकर अपनी जीत दर्ज की। सुखमन कौर औलख पूर्व में 17 बर्ष ब्लॉक प्रमुख रहे सरदार स्वर्गीय दीनदयाल भुल्लर की पुत्रबधू हैं। उन्होंने आज ये इतिहास एक बार फिर से कायम किया। बाजपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए 40 क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने मतदान किया जिसमें कांग्रेस की प्रत्याशी सुखमन कौर को औलख को 27 मत बही बीजेपी के प्रत्याशी विकास शर्मा को 13 मत मिले। सुखमन कौर औलख पत्नी जोरावर सिंह भुल्लर ने 14 वोटों के बड़े आंकड़े से जीत दर्ज की। साथ ही सुखमन कौर औलख पत्नी जोरावर सिंह भुल्लर ने इस जीत को जनता की जीत बताया और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement