महिला कल्याण विभाग द्वारा जैसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर जिला- ऊधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया

महिला कल्याण विभाग द्वारा जैसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर जिला- ऊधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया

महिला कल्याण विभाग द्वारा जैसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर जिला- ऊधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया | इस अभियान में जिला प्रोवेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन द्वारा छात्र / छात्राओं को पोक्सो एक्ट,बाल श्रम,बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- (1098),साइबर क्राइम नंबर 1930,पुलिस हेल्पलाइन नंबर (112) व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में, नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, व नशे के दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक छात्र/ छात्राओ को बताया गया | एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बच्चों के साथ कैसे काम करती है बताया गया, एवं छात्र -छात्राओं द्वारा क्वेश्चन भी पूछे गये और उनके क्वेश्चनो का संतोषजनक उत्तर जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा दिया गया, एवं पोस्को से सम्बंधित लघु फिल्म दिखायी गयी | इस जागरूकता अभियान में जिला बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती चंद्रकला राय, चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्यवयक चांदनी रावत,केस वर्कर गोविंद सिंह पांगती और इस जागरूकता अभियान मे विद्यालय प्रधानाचार्य श्री राम देव शर्मा,व समस्त विद्यालय स्टॉफ एवं छात्र -छात्राए उपस्थित हुए |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement