नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ठुकराल से लिया आशीर्वाद रुद्रपुर। ग्राम पंचायत चुनावों में जीत दर्ज कर जनप्रतिनिधि बने नवनिर्वाचित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर पहुँचे

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ठुकराल से लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर। ग्राम पंचायत चुनावों में जीत दर्ज कर जनप्रतिनिधि बने नवनिर्वाचित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर पहुँचे

और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। खानपुर पूर्व से ग्राम प्रधान निर्वाचित सुमंगल राय , आनंदखेड़ा से ग्राम प्रधान राजकुमार लक्ष्मण और बूरा नगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए मुकेश कुमार सागर पूर्व विधायक से मिलने पहुँचे। ठुकराल ने तीनों का फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को यह विश्वास बनाए रखने के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने आपको अपने गांव और क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। अब आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि आप विकास कार्यों को गति दें, युवाओं को प्रेरित करें और गरीब तथा वंचित वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ। जनसेवा ही राजनीति का असली उद्देश्य है और यदि आप सच्चे मन से सेवा करेंगे तो जनता का आशीर्वाद जीवनभर मिलता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र ने हमेशा एकजुटता और भाईचारे का परिचय दिया है। यदि नए प्रतिनिधि इस भावना को बनाए रखते हैं तो क्षेत्र में विकास और भी तेज़ी से होगा। इस दौरान अंकित बठला, अजय नारायण सिंह, विजय वाजपेयी, दीपक सागर, सुशील सागर आदि भ्ज्ञी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement