एसएसपी मणिकान्त मिश्रा की सख़्त निगरानी में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई

एसएसपी मणिकान्त मिश्रा की सख़्त निगरानी में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई

 

25 हजार का इनामी मास्टरमाइंड रोहित सोनी गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा के कुशल नेतृत्व और कड़े निर्देशों का असर लगातार देखने को मिल रहा है। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ी की साइबर ठगी करने वाला शातिर मास्टरमाइंड और ₹25 हजार का इनामी अपराधी रोहित सोनी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराध को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में साइबर ठगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कई राज्यों में फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

मामला
दिनांक 19 मई को वादी हरबंस लाल के बैंक खाते से ₹54,999 की साइबर ठगी की गई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई तो इसमें संगठित गैंग का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी के निर्देशन में गठित टीम ने अब तक सात अभियुक्तों—मनोज सैनी, अजय सैनी, पुष्पेन्द्र उर्फ पोरस, सत्यपाल, विशुराज, रितिक और शेरु चौहान—को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, क्यूआर स्कैनर, डोंगल और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे।

घटना के बाद फरार चल रहे मास्टरमाइंड रोहित सोनी (25 वर्ष, निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश) को बुधवार को कोर्ट के पास नैनीताल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

एसएसपी का बयान
एसएसपी मणिकान्त मिश्रा ने कहा कि जिले में साइबर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस टीमों को लगातार अलर्ट रखा गया है और जनता के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement