काशीपुर शहर में विकास कार्य को गति देने हेतू महापौर दीपक वाली ने मुख्यमंत्री से भेंट की

काशीपुर शहर में विकास कार्य को गति देने हेतू महापौर दीपक वाली ने मुख्यमंत्री से भेंट की

देहरादून। काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर के महापौर दीपक बाली ने बुधवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच काशीपुर के समग्र विकास, अधोसंरचना और नगर की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई।

महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री के समक्ष काशीपुर शहर की प्रमुख आवश्यकताओं और समस्याओं को रखते हुए बताया कि नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वच्छता और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि काशीपुर को आधुनिक और स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापौर की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि काशीपुर के विकास कार्यों में सरकार किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास हो, जिसमें काशीपुर जैसे ऐतिहासिक और औद्योगिक महत्व के नगर को भी विशेष स्थान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काशीपुर की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने की कार्यवाही की जाए, ताकि जनता को शीघ्र ही विकास के परिणाम दिखाई दें।

बैठक के बाद महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात से काशीपुर के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में तेज़ी से विकास कार्य होंगे और जनता को उसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि के वी आर हॉस्पिटल से लेकर धनोरी तक और आवास विकास के सामने से परमानंदपुर तक होने वाले सौंदर्य करण डिग्री कॉलेज स्टेडियम के निर्माण तथा राजकीय चिकित्सालय के आधुनिकीकरण बेहतर पेयजल व्यवस्था ड्रेनेज सिस्टम सहित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर डीपीआर का कार्य प्रगति पर है और माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद के चलते काशीपुर के विकास के लिए घोषित की गई सभी विकास योजनाएं शीघ्र ही धरातल पर आती नजर आएंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement