अधिवक्ता परिषद काशीपुर ईकाई द्वारा अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अधिवक्ता परिषद काशीपुर ईकाई द्वारा अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

काशीपुर।अपने ध्येय वाक्य “न्याय मम धर्मः” के साथ देशभर में कार्यरत अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था अधिवक्ता परिषद की काशीपुर ईकाई द्वारा बार एसोसिएशन प्रांगण में अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बार एसोसिएशन भवन में बार एसोसिएशन काशीपुर अध्यक्ष श्री अवधेश चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा एवं सचिव नृपेंद्र चौधरी की गरिमामई उपस्थिति में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन काशीपुर ईकाई महामंत्री अभिताभ सक्सेना द्वारा किया गया । संगोष्ठी में बोलते हुए ईकाई अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने कहा कि अधिवक्ता परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में कानून के प्रति लोगों में विश्वास , कानूनी सहायता में सुलभता , कानूनी जागरूकता संबंधी क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है । आज परिषद के स्थापना दिवस के अवसर हम सभी अधिवक्ताओं को यही संकल्प लेना है कि हम सभी मिलकर परिषद के सभी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करेंगे ।
इस दौरान अवधेश चौबे , नृपेंद्र चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं परिषद को और अधिक मजबूत करने हेतु प्रेरित किया ।संगोष्ठी के उपरांत सभी अधिवक्ताओं द्वारा बार प्रांगण में विभिन्न तरह के पौधे लगाए जाने उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, कोषाध्यक्ष समर्थ विक्रम सिंघल, राजेश प्रजापति, सर्वेश शर्मा, प्रीति शर्मा, कामिनी श्रीवास्तव, सनत पगिया, अमित कुमार गुप्ता, सुशील कुमार, अरविंद सिंह, शुभम सिंघल, नागेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम् अग्रवाल, अस्तित्व रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement