13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन, 35 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

रुद्रपुर। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान पंतनगर ऊधम सिंह नगर द्वारा बी.पी.एल. मनरेगा समूह की 35 महिलाओं को 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। बता दें प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 मई से 14 मई तक चलाया गया, जिसमें 35 महिलाओं को सॉफ्ट टॉयज बनाना व विक्रय करना सिखाया गया। समापन समारोह की अगुवाई संस्थान के निदेशक आर.के. उपाध्याय एवं संचालन संस्थान के कोरडीनेटर सुरेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
समापन समारोह में मुख्या अतिथि ऊधमसिंह नगर के जिला जज कार्यालय अनंत आर्या एवं ग्राम प्रधान मुंडेली ब्लाक-खटीमा, उप प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, एफ.एल.सी.सी. ओ.पी. कालरा, कार्यालय सहायक महेश सिंह एवं सभी 35 प्रतिभागी एवं मास्टर ट्रेनर किरन नेगी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। कोरडीनेटर सुरेश विश्वकर्मा द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement