भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी का रुद्रपुर में भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  विपुल मैंदोली जी का रुद्रपुर में भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर उनका जिला कार्यालय, रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कौशयारी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, माननीय जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा मनीष सैनी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला एवं अमित नारंग, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल,जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक बिष्ट, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मयंक अग्रवाल एवं बिट्टू चौहान, साथ ही रचित सिंह, के. के. त्रिपाठी, एवं अभिषेक तिवारी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन का सबसे सशक्त आधार है, और आने वाले समय में युवा ही देश के विकास और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक बिष्ट ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया!

विजय तोमर
जिला मीडिया संयोजक-भाजपा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement