उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर,  योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा  अटल उत्कृष्ट ए ०एन ०झा स्कूल रुद्रपुर में “अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस” के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के द्वारा उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा भ्रष्टाचार विरोधी, पारदर्शिता और लोक प्रशासन में जवाबदेही से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों, नियमों, निवारक उपायों और संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूक किया गया तथा समाज, शासन, आर्थिक विकास और लोक कल्याण पर भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के प्रावधानों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य , अध्यापक गण तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मोoमिराज उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement