रुद्रपुर में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की मौत से इलाके में हड़कंप

रुद्रपुर में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की मौत से इलाके में हड़कंप

रुद्रपुर,

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वार्ड नंबर एक, तीन पानी धाम के पास बगिया से सटे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बुजुर्ग दंपत्ति का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement