



ठुकराल के बाद नारायण पाल भी कांग्रेस के होंगे खेवनहार

कांग्रेस में दोनों नेताओं की एंट्री को लेकर प्रदेश के नेता राजी

कांग्रेस के एक वर्तमान विधायक के टिकट कटने की भी चर्चा
केंद्रीय हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार
रिपोर्ट भरत शाह
रुद्रपुर/दिल्ली/देहरादून पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में एंट्री के रस्ते खुलने के साथ ही सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल के लिए भी कांग्रेस ने अपने रास्ते खोल दिए है जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने हामी भर दी है बस केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार है सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं की इसी महीने में कांग्रेस में एंट्री हो जाएगी
रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री की खबर के बाद एक कथित ऑडियो मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा की नाराजगी के बाद भी कांग्रेस के प्रदेश नेता पूर्व विधायक ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री को लेकर गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश कर रहे है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य ठुकराल की माता की तबियत पूछने के बहाने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के घर पहुंचे और काफी देर तक एक कमरे में गुप्त चर्चा की और कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री से मिले भी नहीं जिससे ठुकराल के कांग्रेस में जाने की खबर की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है ठुकराल के बाद सितारगंज से दो बार विधायक रहे नारायण पाल भी जल्द कांग्रेस के तिरंगे के नीचे आ रहे है जिसके लिए कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने हामी भर दी है सूत्रों की माने तो कांग्रेस 2027 के विधान सभा चुनाव में किसी भी तरह से उत्तराखंड की सत्ता में काबिज होना चाहती है जिसके लिए रणनीति के तहत राज्य के कई विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस चौंकाने वाले निर्णय ले सकती है कांग्रेस की सबसे ज्यादा नजर राज्य के तराई इलाकों में है जहां वो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी से भी इत्तफाक नहीं रखेगी और नाराज़ नेताओं को मानने की कोशिश भी करेगी कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उधमसिंहनगर जनपद में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल को 2027 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट भी दे सकती है वहीं एक वर्तमान विधायक की टिकट भी काट सकती है बताया जा रहा है कांग्रेस की सर्व टीम के अनुसार पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से और सितारगंज से नारायण पाल बीजेपी को टक्कर दे सकते है वहीं कांग्रेस के एक वर्तमान विधायक की बीजेपी के सामने कमजोर स्थिति आई है जिसके चलते विधायक की टिकट कटनी तय मानी जा रही है हालांकि फैसला अभी भविष्य के गर्त में है

