



एसएसपी के एक्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस जांच शुरू — उपनिरीक्षक निलंबित
उधमसिंहनगर में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है। विद्युत अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में आरोपी से पैसों की मांग किए जाने के आरोप सामने आने के बाद संबंधित उपनिरीक्षक ना०पु० अनवर अहमद को निलंबित कर दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ विभागीय जांच शुरू की गई है, बल्कि प्रकरण की जांच के लिए विजिलेंस को भी अवगत कराया गया है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर कड़ी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

