-->

सरस मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले मे देवर गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

सरस मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म;मामले मे देवर गिरफ्तार

 

**रुद्रपुर।** शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सरस मेला देखकर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने रिश्तों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। पुलिस ने मामले में महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार रात अपने देवर के साथ गांधी पार्क स्थित सरस मेला देखने गई थी। मेला समाप्त होने के बाद जब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में सुनसान इलाके की ओर मोड़ लिया गया। आरोप है कि पहले से मौजूद देवर के दो दोस्तों ने उन्हें रोक लिया।

 

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर उसे धमकाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह वापस लौट गया।

 

किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 


खबरे शेयर करे -