-->

हरिद्वार में 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, बैरागी कैंप में जनसभा करेंगे संबोधित

खबरे शेयर करे -

हरिद्वार में 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, बैरागी कैंप में जनसभा करेंगे संबोधित

 

**हरिद्वार।** केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री **अमित शाह** 7 मार्च 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। अपने कार्यक्रम के दौरान वे बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न प्रदर्शनी कार्यक्रमों का उद्घाटन व अवलोकन भी करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से प्रस्थान कर 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे बैरागी कैंप पहुंचकर जनसभा स्थल का रुख करेंगे।

 

गृह मंत्री 12:40 बजे से 1:55 बजे तक बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

 

कार्यक्रम के अगले चरण में 2:30 बजे से 3:00 बजे तक वे बैरागी कैंप में **नूतन न्याय संहिता** पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका निरीक्षण भी करेंगे।

 


खबरे शेयर करे -