-->

युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

खबरे शेयर करे -

युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

 

दिनेशपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वही कांग्रेसओ ने मुख्य चौराहे पर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन फूंका।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध पर कांग्रेसओ कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सरकार का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और जब छात्र इसके विरोध में आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि देश का युवा अब जाग चुका है और ऐसी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की। प्रदर्शन में ममता हालदार, तारक बछाड़, राजेन्द्र पाल सिंह , मोहित चौहान, गगनदीप सिंह , चंदन सिंह नयाल, किशोर हालदार, आशुतोष राय, निरंजन घरामी, जगन्नाथ सरकार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -