-->

पढ़िए …जीएसटी द्वारा सितारगंज स्थित  ट्रांसफार्मर एवं संबद्ध सेवा के  एक सप्लायर पर टैक्स चोरी का बड़ा मामला पकड़ा 

खबरे शेयर करे -

पढ़िए …जीएसटी द्वारा सितारगंज स्थित ट्रांसफार्मर एवं संबद्ध सेवा के एक सप्लायर पर टैक्स चोरी का बड़ा मामला पकड़ा

 

विशेष अनुसंधान शाखा, राज्यकर,हलद्वानी द्वारा की गई कार्यवाही

 

उक्त कंपनी की जाँच में SIB टीम ने रेड की कार्यवाही की

 

हल्द्वानी राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सितारगंज स्थित

ट्रांसफार्मर एवं संबद्ध सेवा के

एक सप्लायर पर टैक्स चोरी का बड़ा मामला पकड़ा है जिसमें जाँच में करोड़ो रूपये की राजस्व की चोरी पकड़ी गई है जानकारी के अनुसार

राज्य कर विभाग ने दोपहर तीन बजे छापामार कार्यवाही की गई तलाशी अभियान/छापेमारी

5 घंटे तक चली तलाशी और जब्ती कार्रवाई के बाद बिक्री और खरीद से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं इस दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये के स्टॉक को जांच के दायरे में रखा गया है और कानून के अनुसार कई दस्तावेज जब्त किए गए है जानकारी के अनुसार

आपूर्तिकर्ता द्वारा कर भुगतान के विभिन्न तरीकों

*डीआरसी 03 के माध्यम से*

*रुपए 3.52 करोड़, नकद*

*रुपए 1.99 करोड़ क्रेडिट*

और

*रुपए 13.86 करोड़*

*3बी के माध्यम से*

*कुल रुपए 19.86 करोड़*

मौके पर ही जमा किया गया है।

इस प्रकार लगभग २० करोड़ का जीएसटी राजस्व वसूल किया गया है

जीएसटी विभाग द्वारा आगे की जांच जारी रखी गई है समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है


खबरे शेयर करे -