-->

*पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया खोया पर्स, अपना सामान वापस पाकर चेहरे पर आई मुस्कान ओर जताया पुलिस टीम का आभार*

खबरे शेयर करे -

*पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया खोया पर्स, अपना सामान वापस पाकर चेहरे पर आई मुस्कान ओर जताया पुलिस टीम का आभार*

सुल्तानपुर पट्टी= दिनांक 25 /03/2026 को शाकिरअली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम बाजपुर कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा चौकी आकर सूचना दि की मेरा एक बड़ा पर्स बाजार से आते समय ई रिक्शा से सुलतानपुर पट्टी क्षेत्र में कहीं गिर गया है , पर्स के अंदर 01 मोबाइल फोन, 01 जोड़ी कान के झुमके 07 ग्राम सोने के, एक हार डेढ़ तोला सोने का,पायल चांदी 100 ग्राम ,पैसे 3000 रुपये नगद थे, कृपया मेरी मदद करें और जल्द से जल्द पर्स तलाश कर मेरा सामान वापस दिलवाएं।
*चौकी सुल्तानपुर पट्टी* कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई ओर मैनुअल पुलिसिंग के तहत क्षेत्र में सूचना प्रेषित करते हुए आवश्यक जन सहयोग प्राप्त किया
गया ।
आज दिनांक 27/3/26 को पुलिस टीम द्वारा हुए काफी प्रयास, ढूंढ खोज ओर सुरागरसी_पतारशी कर खोया पर्स व समस्त सामान ढूंढ कर सकुशल पीड़ित को वापस किया गया।
खोया सामान सकुशल वापस मिलने पर शाकिर अली द्वारा *चौकी सुल्तानपुर पट्टी* पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक मनीष खत्री
*चौकी प्रभारी सुलतानपुर पट्टी*
2-का0 जरनैल सिंह
3_का0 समीर चौहान
3-का0 अमित जोशी


खबरे शेयर करे -