



आवासीय भूमि पर धार्मिक स्थल बनाने पर डीएम सख्त
धार्मिक स्थल को कराया सीज
रुद्रपुर आवासीय प्रयोजन हेतु दी गई भूमि पर धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने सख्त रुख अपनाते हुए धार्मिक स्थल को सीज करने के निर्देश दिए जिसके बाद प्रशासन ने धार्मिक स्थल को सीज कर दिया है
गदरपुर में आवासीय प्रयोजन को दी गई भूमि पर चर्च बनाने की शिकायत पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने स्थानीय प्रशासन को जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद ग्राम गदरपुर में चल रहे चर्च निर्माण को जमीदारी भूमि विनाश अधिनियम की धारा 154 का उल्लंघन करता पाया गया ये भूमि आवासीय प्रयोजन हेतु दी गई थी जिस पर धार्मिक प्रयोजन हेतु चर्च के रूप में प्रयोग किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक पुलिस प्रशासन और राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन चर्च को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया है

