बाजपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, दिव्यांगजनों के अधिकारों पर हुई चर्चा

बाजपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, दिव्यांगजनों के अधिकारों पर हुई चर्चा

बाजपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर इंटर कॉलेज बाजपुर में कैंप लगाया। कैंप में विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरूक किया जोकि प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देने और उनके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1992 में संयुक्त राष्ट्र ने की थी। यह दिन विकलांगता के मुद्दों को समझने और दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नीतियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। विश्व विकलांग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों, कल्याण और समाज में उनके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस विकलांग व्यक्तियों को सहयोग देने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए जनसामान्य को प्रोत्साहित करता है, और समाज को उनके लिए अधिक सुलभ और समावेशी बनाने पर जोर देता है।

इस मौक़े पर अधिवक्ता महिपाल सिंह ने बताया कि विकलांग व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए और उनके योगदान को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। विकलांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने और उनकी क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना।

वहीं पी एल वी शशि गुप्ता ने बताया कि यह थीम संयुक्त राष्ट्र (UN) के सामाजिक विकास के लिए दूसरे विश्व शिखर सम्मेलन की गति पर आधारित है।

इस दौरान पी एल वी शिवानी दीपक ने बताया कि इस दिन का उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देना और विकलांगता के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement