-->

पढ़िए …चंपावत एसपी की तत्परता से तीर्थयात्रियों की बची जान

खबरे शेयर करे -

पढ़िए …चंपावत एसपी की तत्परता से तीर्थयात्रियों की बची जान

 

पुलिस ने बढ़े जलस्तर में फंसे तीर्थ यात्रियों को बमुश्किल बचाया

 

तीर्थयात्रियों ने थैंक्स पुलिस कहा

 

टनकपुर एसपी चंपावत रेखा यादव की तत्परता से पूर्णागिरि के दर्शन करने आए करीब दो दर्जन तीर्थयात्रियों की जान बच गई ये यात्री अचानक आई बारिश के चलते बढ़े जलस्तर में फंस गये थे

 

जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि धाम दर्शन से लौट रहे करीब दो दर्जन तीर्थयात्री तेज बारिश के कारण बाटला गाड़ आए बढ़े जलस्तर से फंस गए जिसकी सूचना एसपी चंपावत रेखा यादव को मिली जिस पर उन्होंने तत्परता से ठुलीगाड़ एवं बूम पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को त्वरित कार्यवाही कर बचाव कार्य करने के निर्देश दिये जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी तीर्थयात्रियों को बढ़े जलस्तर से सुरक्षित पार कराया और उनकी सकुशल आवाजाही सुनिश्चित की जिसके बाद तीर्थ यात्रियों ने थैंक्स पुलिस कहा


खबरे शेयर करे -