-->

पढ़िए …केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रूप से लगी रोक

खबरे शेयर करे -

पढ़िए …केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रूप से लगी रोक

भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग प्रशासन ने लगाई रोक

डीएम विशाल मिश्रा ने संयम बनाए रखने की अपील की

रुद्रप्रयाग मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की प्रबल संभावना के चलते प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है यात्रा पड़ाव पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है जनपद में देर रात्रि से लगातार बारिश हो रही है मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी प्रशासन ने क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है डीएम विशाल मिश्रा ने तीर्थयात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है उन्होंने कहा यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है

आपातकालीन स्थिति के लिये प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर: जारी किये है
किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन या आपात स्थिति में तुरन्त सम्पर्क कर सकते है

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC): 8958757335, 8218326386

पुलिस सहायता: डायल 112


खबरे शेयर करे -