-->

दिनेशपुर मे लाखों रूपये हड़पने का आरोप — मौक़े पर पहुंची पुलिस

खबरे शेयर करे -

दिनेशपुर मे लाखों रूपये हड़पने का आरोप — मौक़े पर पहुंची पुलिस

दिनेशपुरः नगर के वार्ड नंबर-8 में एक कथित चिटफंड संचालक पर क्षेत्र के दर्जनों परिवारों की जमा पूंजी हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी युवक पिछले आठ वर्षों से अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से रोजाना 100 से 1000 रुपये तक जमा कराता था। छोटी रकम होने के कारण लोग आसानी से झांसे में आ गए और देखते ही देखते यह राशि लाखों में पहुंच गई।
पीड़ितों का आरोप है कि भुगतान का समय आने पर आरोपी ने उन्हें बैंक चेक थमा दिए, जो बाउंस हो गए। जब लोगों ने पैसा वापस मांगा, तो आरोपी प्रभावशाली अधिकारियों से अपने संबंधों का हवाला देकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप यह भी है कि निवेशकों के पैसे से आरोपी ने अपने और परिजनों के नाम पर भारी संपत्ति खड़ी कर ली है। धीरे धीरे लोगो के रुपए फंसने से कई परिवारों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।


खबरे शेयर करे -