-->

सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पाथ संचालन

खबरे शेयर करे -

सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पाथ संचालन

 

 

दिनेशपुर! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्य बाजार में पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान अपने बौद्धिक में मुख्य वक्ता सरकार्यवाहक दत्तात्रेयक होशबोले ने कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा की भारत की संस्कृति का गौरवमय इतिहास रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने देश की संस्कृति को जीवित रखने के लिए भारतीय गौरवमय परंपराओं को बनाए रखना का आवाह्न किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय वर्ग की ओर से खुदीराम बोस स्टेडियम से पथ संचलन की शुरुआत हुई। जो मुख्य बाजार से गूलरभोज, गदरपुर व कालीनगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पथ संचलन वापस खुदीराम बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि संघ की स्थापना 1925 में देश को अंग्रेजों से मुक्त कर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हुई थी। वर्तमान में संघ समाज में राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा है। संचालन खंड कार्रवाहक ऋषिकेश ने किया। इस मौके पर क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह मेहरा, क्षेत्र कार्यवाहक प्रमोद, क्षेत्र संघ सूर्य प्रकाश टांक, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह पानू, पूर्व सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, मान सिंह कोरंगा,पूर्व सैनिक भगत सिंह धर्मशक्त्तू व गोविंद सिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री कविता नेगी, मीडिया प्रभारी कैलाश पाठक, प्रियंका जोशी, इंद्रजीत मंडल, देव कुमार, कैलाश शर्मा, विश्वजीत मंडल, मोहन खोलिया, राहुल मंडल, सूर्य प्रकाश, आदि सहित सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे। पाठक, प्रियंका जोशी, इंद्रजीत मंडल, देव कुमार, विश्वजीत मंडल, मोहन खोलिया, राहुल मंडल, सूर्य प्रकाश, आदि सहित सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -