



काशीपुर महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा और विधायक अरविंद पांडेय की मुलाकात, विकास एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
रुद्रपुर । काशीपुर के महापौर दीपक बाली एवं रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधानसभा के विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान तीनों जनप्रतिनिधियों के बीच विभिन्न संगठनात्मक विषयों, क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विकास योजनाओं को गति देने, नगर निकायों के बेहतर समन्वय और आम जनता से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस शिष्टाचार भेंट को क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक समन्वय और जनहित के मुद्दों पर सार्थक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

