विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडिया ग्लाइकोल्स लि. के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। आईजीएल परिसर में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों ने पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रत्येक बच्चे ने एक-एक पौधा रोपकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी से आगे आने का आहवान किया।इस दौरान लगभग 100 वृक्षों का रोपण किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कारखाने के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संबंधित बैनर लगाये गये। कारखाने के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल ने सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रमुख वित्त एवं प्रशासन मधुप मिश्रा, प्रमुख स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सुरक्षा डाॅ. आरके शर्मा, आलोक सिंघल, विक्रांतचैधरी, आरसी उपाध्याय, सीवी किरन, एस. मंजुनाथ, चन्द्रेश अग्रवाल, एके चहल, संजय जोशी, विपुल बेलवाल, सचिन गुप्ता, सौरभ देशवाल, सारंग खटी, मनीष श्योराण, देवेन्द्र रौतेला, अमन दीक्षित आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement