रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, SSP नैनीताल की कार्रवाई में 52 गिरफ्तार

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, SSP नैनीताल की कार्रवाई में 52 गिरफ्तार**

 

 

**SOG और पुलिस लाइन की संयुक्त छापेमारी में 10 युवतियां रेस्क्यू, अवैध बार, शराब और नकदी भी बरामद**

 

 

 

**रामनगर।** नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी की रणनीति के तहत SOG और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में लंबे समय से कथित रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस संचालित बार का भी खुलासा हुआ। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

 

प्रारंभिक जांच में होटल कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। वहीं, रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा **आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान किया जाएगा।**

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement