टनकपुर से श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, सिख समाज ने सीएम धामी का जताया आभार 

टनकपुर से श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, सिख समाज ने सीएम धामी का जताया आभार

उत्तराखंड के श्रद्धालुओं, खासकर सिख समाज के लिए बड़ी खुशखबरी है। टनकपुर से पवित्र तख्त तख्त श्री हज़ूर साहिब के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर सिख समाज ने पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस रेल सेवा से उत्तराखंड और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू की गई यह सीधी ट्रेन सेवा श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।

 

इस दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया और उनके जनहितकारी निर्णयों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement