



भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम जिला महामंत्री तरुण दत्ता की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष कमल जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रति दिए गए योगदान को स्मरण किया।
इसके उपरांत गांधी पार्क स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रचित सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

