नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर का हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर का हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर का हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए अपेक्षा की कि नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक श्री राठौर काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कारगर कार्यवाही अमल में लायेंगे। प्रभारी निरीक्षक ने कहिए कि वे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने को प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के जिला महामंत्री संचित मिश्रा, जिला संगठन मंत्री आशीष पांडे, नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर के सोशल मीडिया प्रभारी स्पर्श और अभिषेक पुष्पक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement