



समिति_डायरेक्टरों_ने_समिति_कार्यालय_में_ठोंका_ताला
~निलम्बन वापसी व वेतन देने की करी माँग
बाजपुर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल का निलम्बन वापिस लिये जाने एवं समिति कर्मियों को पिछले तीन माह का वेतन दिये जाने की माँग को लेकर समिति संचालकों व सदस्यों ने समिति कार्यालय में तालाबंदी कर समिति अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। समिति संचालकों व सदस्यों ने जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियाँ ऊधम सिंह नगर को संबोधित ज्ञापन एडीओ सहकारिता संजय म्यान को सौंपकर निलम्बन वापिस लिये जाने एवं वेतन दिये जाने की माँग की। इस दौरान समिति संचालकों व सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष नईम अहमद व प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए मनमानी व द्वेषभावना पूर्ण कार्यवाही कर समिति कर्मियों का बेवजह उत्पीड़न करने की बात कही। इस दौरान समिति संचालकों व सदस्यों की समिति प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान से तीखी नोंकझोंक भी हुई। एडीओ सहकारिता संजय म्यान ने प्रदर्शन कर रहे समिति संचालकों व सदस्यों को आश्वस्त किया कि प्रकरण में जाँच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जाँच की जाएगी। इस मौके पर समिति संचालक माजिद हुसैन,राहत अली, राधे सैनी, नजाकत अली, पूर्व डायरेक्टर विमल शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, पूर्व ग्राम प्रधान पप्पू कोहली आदि थे।

