मिर्जापुर: द मूवी में गूंजेगी श्रेया घोषाल की आवाज, ‘वारूं’ का नया वर्जन मचाएगा भौकाल

खबरे शेयर करे -

मिर्जापुर: द मूवी में गूंजेगी श्रेया घोषाल की आवाज, ‘वारूं’ का नया वर्जन मचाएगा भौकाल

मिर्जापुर फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में लोकप्रिय ‘वारूं’ गाने का नया वर्जन सुनने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी आवाज देंगी।

जानकारी के मुताबिक, ‘वारूं’ के रीक्रिएटेड वर्जन का नाम ‘वारूं फॉरएवर’ रखा गया है। इस गाने में श्रेया घोषाल के साथ सिंगर रूमी भी अपनी आवाज देंगी। गाने का म्यूजिक आनंद भास्कर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। गाने को मंगलवार को रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मिर्जापुर की कहानी अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और रवि किशन समेत कई पुराने और नए कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर से संकेत मिल चुके हैं कि इस बार कहानी पूर्वांचल से आगे बढ़कर रेगिस्तान तक पहुंचेगी और सत्ता की लड़ाई और भी दिलचस्प होने वाली है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी और 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


खबरे शेयर करे -