काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित कर जम्मू के पौनी (रियासी) जिले शिवाखेड़ी धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों द्वारा किये गये हमले में हुई 10 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। शोकसभा मे काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, अविनाश कुमार, सुंदर सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, अजय अरोरा, शैलेंद्र मिश्रा, वकील सिद्दीकी, संजय चौधरी, राजाराम, अनिल शर्मा ब्रजेश कुमार, पूनम वर्मा, गिरिराज, बृजेश कुमार, गिरजेश खुल्बे, इंदर सिंह, नरेश, मुजीब अहमद आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। शोकसभा के उपरांत सभी अधिवक्तागणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेज उक्त घटना में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उच्चस्तरीय जांच किये जाने की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement