इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 की रिलीज डेट तय, आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर

खबरे शेयर करे -

इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 की रिलीज डेट तय, आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर

 

एंटरटेनमेंट डेस्क। इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। ‘आवारापन 2’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

27 नवंबर को रिलीज होगी Gunmaaster G9

 

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ‘Gunmaaster G9’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर इसके निर्माता हैं। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है।

 

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म में एक्शन, रोमांस और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि ‘Gunmaaster G9’ इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त को करीब दो दशक बाद फिर से एक साथ लेकर आ रही है।

 

आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगी टक्कर

 

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर ‘Gunmaaster G9’ की टक्कर आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगी। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है।

 

ऐसे में नवंबर के आखिरी हफ्ते में दर्शकों को एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

 

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

 

‘Gunmaaster G9’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी सारिम मोमिन और जुनैद वासी ने लिखी है। इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

 

इमरान हाशमी फिलहाल ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आई हैं।


खबरे शेयर करे -