शाह रुख ने ‘जवान’ की टीम के लिए लिखे मैसेज से फिर जीत लिया फैंस का दिल, यूजर्स बोले- इसलिए आप किंग हैं
Jawan बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान सिर्फ अपने अभिनय से फैंस के दिलों पर राज नहीं करते बल्कि वह अपने छोटे-छोटे जेस्चर से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक बार फिर से जवान एक्टर किंग खान ने कुछ ऐसा किया जिसने उनकी ऑडियंस का दिल पूरी तरह से जीत लिया। उन्होंने जवान की पूरी कास्ट एंड क्रू के लिए खास मैसेज लिखा





