सिडकुल की भव्य गणेश शोभायात्रा में शामिल हुए भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल

सिडकुल की भव्य गणेश शोभायात्रा में शामिल हुए भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल

 

रुद्रपुर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सिडकुल उद्योग परिवार द्वारा रुद्रपुर में भव्य एवं आकर्षक श्री गणेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पाँच मंदिर रुद्रपुर से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिडकुल परिसर तक पहुंची।

 

शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के साथ अनेक सुंदर, मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से भक्तिमय हो गया।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अधिवक्ता प्रमोद मित्तल ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का आगमन हो।

 

प्रमोद मित्तल ने सिडकुल उद्योग परिवार द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं।

 

इस दौरान धर्मेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष अरुण टोंक, उपाध्यक्ष संजय सिंघल, महामंत्री अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष पीबीएस रावत, मीडिया प्रभारी हरनाम चौधरी, मनोज सक्सेना, श्रीकर सिन्हा, प्रदीप सांगवान, कुशल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, भारत भूषण चुघ, सुनील पचौरी, अंकित शर्मा, नितिन अग्रवाल, उषा शर्मा, प्रीति धीर, जितेंद्र साहनी सहित सिडकुल पंतनगर की अधिकतर कंपनियों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement