नानकमत्ता सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नानकमत्ता सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

नानकमत्ता। मिलक नजीर मार्ग पर नानकमत्ता वार्ड नंबर-1 स्थित भारत गैस एजेंसी के निकट हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गरीपट्टी वार्ड नंबर-2 निवासी विजेंद्र राणा 35 के रूप में हुई है।

 

हादसे के बाद विजेंद्र राणा को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

 

हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement