के सम्मान मांपर सीएम साय की कविता
वसुंधरा दीप न्यूज डेस्क
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां के सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो के साथ कविता की पंक्तियां पोस्ट करते हुए लिखा कि मां ममता, करुणा और जीवन का आधार हैं। उनकी पोस्ट ऐसे समय आई है, जब इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने अपनी कविता में मां के सम्मान को लेकर कहा कि मां के चरणों में पूरा संसार समर्पित है और मां का अपमान करने वाले को सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने किसी राजनीतिक नेता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। उनकी पोस्ट को मौजूदा राजनीतिक विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है।
इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की मिमिक्री की थी। इस दौरान मां से जुड़े एक प्रसंग को लेकर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई, जबकि कांग्रेस नेताओं ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे हास्य और कार्यक्रम का हिस्सा बताया। विवाद के बीच सीएम साय का मां के सम्मान पर संदेश सामने आया है।





