अमेरिका में ट्रंप का मादुरो पर तंज, डांस की नकल का किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को लेकर दिए एक भाषण में उनके डांस का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि मादुरो सार्वजनिक मंचों पर उनके डांस की नकल करने की कोशिश करते थे। उन्होंने मादुरो को हिंसक व्यक्ति बताते हुए उन पर गंभीर आरोप भी लगाए।
ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए इसे अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी को शनिवार को पकड़ा गया। ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडारों पर अमेरिका के नियंत्रण की बात भी कही, हालांकि उन्होंने इसकी विस्तृत योजना साझा नहीं की।
अपने भाषण में ट्रंप ने खुद के डांस का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह रैलियों में ‘YMCA’ गाने पर डांस करते हैं, जबकि उनकी पत्नी को उनका यह अंदाज पसंद नहीं है। इसके साथ ही ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव, महंगाई और अपनी सरकार की नीतियों को लेकर भी सांसदों से चर्चा की।





