भारत-पाक सीमा: BSF ने दो संदिग्ध घुसपैठियों को मार गिराया, PAK ने जताई आपत्ति
पंजाब सीमा पर BSF की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर घटना पर औपचारिक आपत्ति जताई।
पाकिस्तान ने दावा किया कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे। वहीं भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अनुसार दोनों भारतीय सीमा में जबरन घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान BSF ने कार्रवाई की, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक के समक्ष अपना पक्ष रखा है। मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं।





