मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

दिनेशपुर। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रुद्रपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जगदीश विश्वास के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आहवान पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग में हरी झंडी दिखाकर किया। नारंग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश का मान सम्मान शिखर पर पहुंचा है मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। रैली ग्राम आनंद खेड़ा नंबर 1 से शुरू होकर आनंद खेड़ा नंबर दो, मोहनपुर आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस अवसर महामंत्री सुब्रत बाछाड, उपाध्यक्ष सुरजीत कीर्तुनिया, उपप्रधान अनूप सरदार, हरजीत मिस्त्री, राजू मंडल, अपूर्व सीकदार, मुकेश मंडल, जय देव मंडल, पवित्र ढाली, अजितेश पाईक, सचिन मंडल, सचिन, अभिषेक मिर्धा, अभिषेक मिस्त्री, शुभम व्यापारी, रजत वैध, पंकज सरदार आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement