ग्रीन पार्क निवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए शिव कुुमार बंसल, कार्यकारिणी का हुआ गठन

रुद्रपुर। शहर स्थित ग्रीन पार्क निवासी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। जिसमें अध्यक्ष पद पर शिव कुमार बंसल निर्वाचित हुए है। बता दें शिव कुमार बंसल ने अपने प्रतिद्वंदी डॉ. जगतार सिंह को 267 मतों से शिकस्त दी है। कुल 325 मतों में से शिव कुमार बंसल को 294 मत व डॉ. जगतार सिंह को मात्र 27 मत मिले हैं। वहीं अन्य 13 पदों पर सिर्फ एक उम्मीदवार की दावेदारी के चलते वह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें महामंत्री पद पर रविन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार राय व नरेद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर उमेद सिंह डांगी, उपसचिव पद पर आलोक सक्सेना व सदस्य के लिए सुनील भट्नागर, संदीप कुमार, नवीन कुमार सिंह, विनोद कुमार जोशी, नरेंद्र बंसल, रेखा शर्मा, रितेश कुमार उपाध्याय को चुना गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement