देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने की महत्वपूर्ण मुलाकातें, पंचायतों के विकास और बजट पर हुई चर्चा

देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने की महत्वपूर्ण मुलाकातें, पंचायतों के विकास और बजट पर हुई चर्चा

 

खटीमा। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने आज देहरादून में पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने, बजट की उपलब्धता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

 

इस दौरान अजय मौर्य ने पंचायती राज विभाग की निदेशक आईएएस निधि यादव से मुलाकात की। बैठक में पंचायतों में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, आवश्यक बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचायती राज विभाग के सचिव श्री नीतीश कुमार झा से भी मुलाकात की। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।

 

इन मुलाकातों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों को शासन के समक्ष रखना रहा।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने उम्मीद जताई कि विभागीय अधिकारियों के साथ हुई इस चर्चा से पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।@⁨Aashij Ji Press

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement