पुलिस ने स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने 05.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रेकडाउन वारंटियों, संदिग्धों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन और कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा फरमान अली पुत्र मौहम्मद उस्मान निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर को 05.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुराना ढेला पुल के पास खाली स्थान मण्डी चौकी के समीप से गिरफ्तार कर उसके विरुद्व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस गिरफ्तार फरमान अली के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, उप निरीक्षक भूमिका पाण्डे, कांस्टेबल गिरीश पाटनी व नरेश चौहान थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement